इंडियन मोबाइल मार्केट में 3 जुलाई को Oppo Reno 14 सीरीज लॉन्च हो गई है। इस सीरीज में Oppo के दो मॉडल Reno 14 और Reno 14 Pro शामिल हैं। यह दोनों स्मार्टफोन में कई शानदार फीचर्स शामिल हैं। आइए, इस फोन के फीचर्स के बारे में जानते हैं।
कितनी है कीमत? (Oppo Reno 14 Price)
Oppo ने आधिकारिक रूप से बताया है कि Reno 14 और Reno 14 Pro की बिक्री Flipkart और Amazon.in पर होगी। बता दें कि ये डिवाइसेज पहले चीन में लॉन्च हो चुके हैं। भारत में इसे फीचर्स के साथ पेश किए जा रहे हैं।
हालांकि कंपनी ने अभी तक भारतीय बाजार में इन फोनों की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऑनलाइन लीक के अनुसार Reno 14 की कीमत ₹39,999 के आसपास हो सकती है। वहीं, Reno 14 Pro की कीमत ₹53,999 से शुरू होने की संभावना है।
Oppo Reno 14 के खास फीचर्स (Oppo Reno 14 Features)
Oppo Reno 14 में 6.59 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की ब्राइटनेस है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और यह Android 15 पर चलता है। इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलता है।
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का पेरिस्कोप लेंस है। वहीं, फ्रंट कैमरा भी 50MP का है। इसकी बैटरी 6000mAh की है। यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग है, जो इसे धूल और पानी से बचाती है।
Reno 14 Pro में क्या है खास? (Oppo Reno 14 Specification)
Reno 14 Pro में 6.83 इंच की OLED डिस्प्ले है जो Crystal Shield Glass से प्रोटेक्टेड है। यह फोन MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें Android 15 के साथ ColorOS 15 है। इसमें भी 12GB और 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज मिलती है।
Oppo Reno 14 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन देखने में काफी स्लिम और प्रीमियम हैं। इन फोनों में 5G सपोर्ट भी है। Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन हैं, जो एक अच्छे कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन वाले फोन की तलाश में हैं। Crystal Shield Glass और दमदार परफॉर्मेंस इसे एक बेहतरीन पैकेज बनाते हैं।